चारों ओर चल रही दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनाने की चर्चाओं को विराम देते हुए केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने सरकार बनाने के किसी भी दावे से इंकार किया है।
गडकरी ने कहा कि पार्टी में न ही कोई विचार-विमर्श चल रहा है और न ही ऐसा कोई प्रस्ताव आया है। भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने नहीं जा रही है।
गडकरी का यह बयान आप विधायक राजेश गर्ग के उस दावे के बाद आया जिसमें राजेश ने भाजपा पर आरोप लगाय था कि पार्टी ने उनसे सरकार बनाने के लिए संपर्क किया है।