फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के झूठे वायदों की होली जलाएगी भाजपा, पूर्ण राज्य मिला तो दिल्ली का सत्यानाश : मनोज तिवारी

Wed, 13 Mar 2019 03:53 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्ण राज्य का दर्जा की मांग को लेकर राजनीति गर्मा गई है। एक तरफ आम आदमी पार्टी ने भाजपा के घोषणा पत्र को जलाने की घोषणा की है तो वहीं भाजपा ने दिल्ली सरकार के वायदों की होली जलाने का एलान किया है। केंद्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल बुधवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर सरकार के वायदों की होली जलाएंगे।

विज्ञापन


गोयल ने कहा है कि भाजपा पूर्ण राज्य का दर्जा चाहती है, लेकिन अरविंद केजरीवाल जैसे अराजकतावादी मुख्यमंत्री हों तो, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। वे अपने अधिकारों का दुरुपयोग करेंगे। आम आदमी पार्टी ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। चार साल बाद उन्हें अनधिकृत कॉलोनियों में सुविधा देने की बात याद आई है। दिल्ली में न सीसीटीवी, न फ्री वाई-फाई और न ही नया कॉलेज, अस्पताल, प्रदूषण से मुक्ति, आवास योजना समेत दर्जनों सुविधाएं मिली, जिसके सब्जबाग दिखाए गए थे।

केजरीवाल को पूर्ण राज्य मिला तो दिल्ली का सत्यानाश : मनोज तिवारी
पूर्ण राज्य के दर्जे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आरोप पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पलटवार किया है। तिवारी ने ट्वीट कर कहा है कि केजरीवाल मुझ पर आरोप लगा रहे हैं कि हम पूर्ण राज्य नहीं होने देने चाहते। सच्चाई यह है कि सत्ता में आने के बाद केजरीवाल ने एक बार भी ऑल पार्टी मीटिंग नहीं बुलाई। समीक्षा तक नहीं की गई। चार साल बाद चुनाव के समय उन्हें पूर्ण राज्य मांगने की सुध आई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केजरीवाल को पूर्ण राज्य मिल गया तो सत्यानाश हो जाएगा। अगर कोई मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस के परेड रोकने के लिए धरने पर बैठ सकता है तो वह संसद का रास्ता भी रोक सकता है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति का भी रास्ता रोक सकता है। सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ धरने की बात करने वाला तो कोई सिरफिरा ही हो सकता है। तिवारी ने कहा कि पूरे सदी के सबसे बड़े झूठे अरविंद केजरीवाल हैं।  चुनाव आया तो उन्हें पूर्ण राज्य का याद आया है। वे पहले किए एक भी वादा तो पूरा नहीं कर सके। अब असफलताओं को छुपाने के लिए प्रपंच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक साल अभी बचा है, केंद्र सरकार की योजना को दिल्ली में लागू कर इस थोड़े समय का सदुपयोग करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें