फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के भाषण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने खांस-खांसकर की हूटिंग, गडकरी ने कराया शांत

Fri, 28 Dec 2018 09:51 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
kejriwal - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) जब भाषण दे रहे थे उस समय कुछ ऐसा हुआ कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को खुद भाजपा समर्थकों को टोकना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 6
kejriwal - फोटो : pti
दरअसल इस कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अरविंद केजरीवाल भाषण देते दिख रहे हैं। उनके भाषण के दौरान ही भाजपा समर्थक खांसने की आवाज निकालकर उनके भाषण में परेशानी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
kejriwal - फोटो : pti
यह अधिकारिक कार्यक्रम यमुना की सफाई को लेकर आयोजित किया गया था, जिसमें केजरीवाल और गडकरी मंच साझा करते देखे जा सकते हैं। इस पूरे कार्यक्रम में यमुना सफाई के एजेंडे पर बात हो रही थी। सभी ने अपनी-अपनी राय व्यक्त की। लेकिन जब केजरीवाल बोलने खड़े हुए थे तभी कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हूटिंग शुरू कर दी।

4 of 6
kejriwal - फोटो : pti
कुछ लोग केजरीवाल की तरह खांसने लगे तो नितिन गडकरी को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा। बता दें कि इस दौरान केजरीवाल ने भी उन लोगों से अपील की। उन्होंने कहा, 'अगर थोड़ा सा शांत हो जाएं तो अच्छा रहेगा।' इसके बाद नितिन गडकरी भी बोले, 'आप शुरु करिए, जरा शांत रहिए प्लीज, सरकारी कार्यक्रम है, सुनिए।' इस कार्यक्रम में डॉ. हर्षवर्धन भी मौजूद थे।
विज्ञापन

5 of 6
kejriwal - फोटो : pti
कार्यक्रम में जिस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई उससे केजरीवाल भी परेशान हो गए थे। बता दें कि 2016 तक वह खांसने की परेशानी से जूझे थे। इसका कारण डॉक्टरों ने उनकी जीभ की अधिक लंबाई को बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kejriwal - फोटो : pti
2016 में इसका ऑपरेशन कर दिया गया जिसके बाद से उनकी यह समस्या खत्म हो गई। हालांकि अब भी उनकी खांसी और उनके मफलर को उनकी पहचान माना जाता है और यही वजह है कि इसे लेकर उनका मजाक बनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें