हरियाणा स्वर्ण जयंती कार्यक्रम की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
तावड़ू में स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में भाग लेने गए भाजपा कार्यकर्ता की की मृत्यु होने के चार दिन बीत जाने के बाद भी भाजपा का कोई नेता पीड़ित परिवार को सांत्वना देने नहीं पहुंचा है। इस अनदेखी से पीड़ित परिवार के सदस्य खफा है। ग्रामीण व परिजनों ने सरकार से पीड़ित परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दिलवाने की मांग की है।
गांव सूंध निवासी मृतक के बेटे रोहताश व रमेश ने बताया कि 1 नंवबर को गुरुग्राम में स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गांव से गाड़ी गई थी। उनके पिता लालचंद गाड़ी में जाने से रह गए। इसके बाद वह ऑटो से स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने जा रहे थे।
जब ऑटो राजीव चौक गुरुग्राम के पास पहुंचा तो वह दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस हादसे में लालचंद की मौत हो गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि हादसे के चार बीत जाने के बाद अभी तक ना तो स्थानीय विधायक पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे हैं और ना ही कोई अन्य नेता।
जबकि उनके पिता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता थे। इस अनदेखी से ग्रामीण व पीड़ित परिवार के लोगों में नेताओं के प्रति रोष है। लोगों की मांग है की पीड़ित परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी दी जाए।