फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भाजपा ने पुरानी दिल्ली में निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा ने पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक टाउन हॉल से हौज काजी तक तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा समेत चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल और हजारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों ने भी हिस्सा लिया।
इस मौके पर हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पुरानी दिल्ली की धरती और लाल किले की छाया में तिरंगा यात्रा का आयोजन विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि पुरानी दिल्ली के कण-कण में बलिदान और स्वाभिमान की भावना बसी है। मल्होत्रा ने पुरानी दिल्ली की गंगा-जमुनी तहजीब का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां मंदिर की घंटी और मस्जिद की अजान साथ गूंजती है। वहीं, प्रवीन खंडेलवाल ने हर नागरिक से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश भाटिया, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, युवा मोर्चा अध्यक्ष रजत चौधरी आदि शामिल हुए।

डॉ. हेडगेवार अस्पताल में निकली तिरंगा रैली

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के 79वें पर्व के उपलक्ष्य में कड़कड़डूमा स्थित डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान अस्पताल में सोमवार को तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों से परिसर गूंज उठा। अस्पताल की एडिशनल एमएस डॉ. कुसुम चौधरी ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ कर्मचारी देश सेवा के लिए भी सदैव तत्पर हैं। डीएमएस डॉ. नितिन ने कहा कि तिरंगा देश के शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। रैली में अस्पताल के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें