मनोज तिवारी पकौड़े पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी से भी दो-दो हाथ करने की तैयारी की है। दरअसल मनोज तिवारी चाहते है कि लोग विपक्ष की बातों में आकर मोदी सरकार पर अपना भरोसा ना खो दें, इस कारण यह कार्यक्रम बहुत अहम बनाया गया है।
भाजपा पूरी दिल्ली में ठेले वाले, चाय वाले, पकौड़े वालों को इस अभियान में जोड़ेगी। इस दौरान भाजपा नेता चाय और पकौड़े के साथ छोटे कामगारों के साथ चर्चा करेंगे।
मनोज तिवारी के अलावा प्रदेश भाजपा के तमाम नेता सोमवार को दिल्ली के प्रत्येक इलाके में इस मसले पर चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार पर बेरोजगारी के मसले का हल नहीं ढूंढ पाने और पकौड़ा रोजगार में लोगों को उलझाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर इस मसले पर भाजपा की खिंचाई शुरू कर दी है।