फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 को बताएगी भाजपा दिल्ली का क्या करना है?

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में सरकार किसकी बनेगी यह सभी के लिए एक यक्ष प्रश्न बन गया है। सरकार किस पार्टी की बनेगी और किस पार्टी के विधायक के समर्थन से बनेगी इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां उलझी हुई हैं।
विज्ञापन


लेकिन भाजपा की सरकार बनेगी या नहीं इस सवाल का जवाब बीस जून तक दिल्ली वालों को मिल जाएगा, क्योंकि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व अब दिल्ली की राजनीति को लेकर संदीजा हो गया है।

दिल्ली में सरकार बनेगी या नहीं इसे लेकर प्रदेश भाजपा नेताओं की बेचैनी इन दिनों देखते ही बन रही है। सभी एक दूसरे से सिर्फ यही सवाल पूछ रहे है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी चर्चा का यही एक मात्र केंद्र बिंदू यही बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दिन होगा प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान

इसके साथ ही प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष कौन होगा, विधायक दल का नेता किसे चुना जाएगा इसे लेकर भी कयासबाजी लगाई जा रही है। चुंकि इस तरह के सभी फैसले भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को लेनी है, लिहाजा प्रदेश के सभी नेताओं की निगाहे उन्हीं के फैसले पर टिकी है।

प्रदेश भाजपा के संगठन से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया कि इस सप्ताह में भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व दिल्ली प्रदेश की राजनीति को लेकर मंथन करने बैठेंगे। प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं से भी बातचीत की जाएगी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन बैठेगा, दिल्ली में अन्य पार्टियों के विधायक के समर्थन पर भाजपा की सरकार बनेगी या नहीं और बनेगी तो किसे मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट किया जाएगा, भाजपा विधायक दल का नेता कौन होगा इन सब पर से पर्दा उठ जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें