फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सीजेपी और आप पर भाजपा का निशाना, आंदोलन को बताया राजनीतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने उठाए सवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी के आंदोलन की चेतावनी के बीच दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आम आदमी पार्टी (आप) और सीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप अपनी कमजोर होती राजनीतिक विश्वसनीयता के कारण नए चेहरों के जरिए आंदोलन खड़ा करने की कोशिश कर रही है।
मल्होत्रा ने सीजेपी और आप के बीच राजनीतिक नजदीकी का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग केजरीवाल के बयान के बाद तेज हुई। उन्होंने सीजेपी नेताओं अभिजीत दिपके और सौरव दास पर भी निशाना साधा और जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन को लेकर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीजेपी को आप की छात्र या युवा इकाई बताते हुए आरोप लगाया कि आप दूसरे संगठनों के माध्यम से अपना राजनीतिक संदेश आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि युवा ऐसे आंदोलनों से गुमराह नहीं होंगे। गौरतलब है कि सीजेपी ने ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने, एसआईआर रोकने और संबंधित कानून में बदलाव की मांग की है। मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर अपना पक्ष जनता के सामने रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें