राजधानी के लिए भाजपा ऐसा एक्शन प्लान तैयार करने की सोच रही है, जिससे दिल्ली वासियों को भी राहत मिल सके और इसका फायदा आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को मिले।
विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ज्यादा संजीदा नहीं दिख रही है। लोकसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी की धमक से भाजपा का एक धड़ा चिंतित है।
उसे यह डर सता रहा है कि चुनाव में उतरे तो पार्टी की जीत सुनिश्चित नहीं होगी, क्योंकि ‘आप’ का जनाधार मोदी लहर होने के बावजूद दिल्ली में खत्म नहीं हुआ है।