आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर बनारस में हो रहे हमलों में पार्टी ने बीजेपी पर साजिश रचने आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि इस तरह के हमलों से साफ है कि नरेंद्र मोदी खेमा केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से चिंतित है।
पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले बारह घंटों में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दो बार केजरीवाल के प्रचार अभियान को बाधित करने की कोशिश की है।
लोगों की भीड़ के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि केजरीवाल के साथ धक्का-मुक्की भी की। शुक्रवार सुबह केजरीवाल की पदयात्रा रोकने की कोशिश भी की गई।