फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों के शौक ने खोल दिया केजरीवाल का एक और झूठ!

विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल का फिल्म प्रेम अब विपक्ष को पच नहीं रहा और उसने केजरीवाल पर फिल्मों को लेकर ही निशाना साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बीजेपी ने केजरीवाल के खिलाफ नई फिल्मों को महंगे थियेटरों में पूरे परिवार और पार्टी के सदस्यों के साथ देखने के लिए मोर्चा खोल दिया है।

बीजेपी ने इस बात की आलोचना करते हुए शहर भर में होर्डिंग लगाकर केजरीवाल के आम आदमी वाली छवि पर प्रश्न उठाया है। अपनी आम आदमी की छवि के भरोसे ही उन्होंने दिल्ली का दो बार चुनाव जीता।
विज्ञापन

'दिल्ली का कॉमन मैन बना जेन्टम मैन'

बीजेपी ने अपने द्वारा लगाई गई होर्डिंग में केजरीवाल से सवाल पूछा है कि वो अपने परिवार और पार्टी के सदस्यों के साथ पीवाआर डायरेक्टर्स कट जैसे सिनेमा हॉल में फिल्म देखते हैं। जहां की टिकट ही 100-1500 रुपए तक मिलती है।

जबकि जनता से वोट मांगते समय तो उन्होंने अपने को आम आदमी बताया था। अब इस तरह के महंगे हॉल में फिल्म देखने का तो यही मतलब हुआ कि अब वो आम आदमी नहीं रहे। ये बात भाजपा के आरके पुरम से सांसद रहे अनिल शर्मा ने कही।

बीजेपी के इस ताजा होर्डिंग में लिखा गया है कि 'दिल्ली का कॉमन मैन बन गया जेन्टल मैन।' वहीं आप ने इस होर्डिंग के बारे में कहा ‌है कि ये दिखाता है कि भाजपा को आइडियाज से दिवालिया हो चुकी है। केजरीवाल ने केवल एक मूवी डायरेक्टर्स कट में देखी है क्योंकि फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें स्पेशल स्क्रीनिंग पर आमंत्रित किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें