फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषाद आरक्षण पर भाजपा जल्द ले फैसला: संजय निषाद

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली चलो महारैली में बोले- सरकार जल्द फैसला ले, पार्टी छोड़ने वालों को भी खुली छूट
विज्ञापन

अखिलेश यादव को गोरखपुर से चुनाव लड़ने की चुनौती, बोले-समाज के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। निषाद समाज को मछुआ आरक्षण देने के मुद्दे पर निषाद पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद ने भाजपा से जल्द निर्णय लेने की मांग की है। बुधवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित दिल्ली चलो महारैली में उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश, दोनों जगह भाजपा की सरकार है। ऐसे में निषाद समाज को आरक्षण देने के मामले में अब और देरी नहीं होनी चाहिए।
डॉ. संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2027 के विधानसभा चुनाव में गोरखपुर की किसी सीट से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के सहयोग के बिना भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

उत्पीड़न का मुद्दा उठाया
रैली में संजय निषाद ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में निषाद समाज के लोगों के साथ मारपीट और उत्पीड़न की घटनाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के साथ होने वाला अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने खुद और पार्टी कार्यकर्ताओं को नजरबंद किए जाने की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

पार्टी छोड़ने वालों को छूट
पार्टी में जारी बयानबाजी और अपने बेटों-प्रवीण व श्रवण निषाद को लेकर उठ रहे विवादों पर उन्होंने कहा कि जिसे पार्टी छोड़कर जाना है, वह जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर फैसला पार्टी की कोर कमेटी और सभी 75 जिलों के कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें