फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने पोस्टर लगवा कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बताया 'सबसे बड़ा लुटेरा'

Thu, 04 Jul 2019 05:25 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पोस्टर्स - फोटो : ani
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले गुरुवार को ही राजधानी दिल्ली में राजनीतिक उठापटक की शुरूआत हो चुकी है। ताजा मामला मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जगह-जगह लगाए गए विवादित पोस्टरों का है। खबर है कि विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली के लुटियन्स इलाकों में कई जगह अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विवादित पोस्टर लगवाए हैं।

विज्ञापन

  पोस्टरों पर मुख्यमंत्री केजरीवाल के कार्टून फोटो बने हुए हैं और लिखा हुआ है, 'सबसे बड़ा लुटेरा'। ऐसे कई पोस्टर्स भाजपा के मुख्य कार्यालय और उसके आसपास के इलाकों में लगवाए गए हैं। 

पोस्टरों पर एक बार फिर दिल्ली के स्कूल के कमरों को बनवाने में हुए कथित घोटाले की बात की गई है। सिरसा ने साफ आरोप लगाते हुए पोस्टरों पर लिखवाया है कि, स्कुलों में जो कमरा पांच लाख में बनता है, वो बनाया 25 लाख में। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल के हाथ में रुपयों से भरी काले रंग की एक थैली भी दिखाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टर पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है कि खुद को सबसे बड़ा ईमानदार बताने वाला निकला सबसे बड़ा लुटेरा।

यह भी देखें-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें