सिकंदराबाद में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है। हड़ताल की वजह से चार-पांच दिन से कूड़ा नहीं उठ रहा है जिसके कारण शहर में कूड़ों का अंबार लग गया है।
कूड़ा नहीं उठने की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कूड़े की वजह से बदबू आ रही हैं जिससे कहीं आने आने-जाने में परेशानी हो रही है।
बता दें कि सफाई कर्मचारियों को चार महीने से वेतन नहीं मिला है जिससे वे हड़ताल पर चले गए हैं।