फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादों का पिटारा रेडी, अंतिम फैसला बेदी पर

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बाद अब जल्द ही भाजपा भी अपने वादों का पिटारा खोलने की तैयारी में है।
विज्ञापन


वैसे तो यह पिटारा अब तक खुल चुका होता, लेकिन पार्टी की मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी किरण बेदी की अंतिम मुहर के इंतजार में यह लटका पड़ा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि 28 जनवरी को हर हाल में घोषणा पत्र जारी कर दिया जाएगा।

सबका साथ सबका विकास नारे के साथ भाजपा का घोषणापत्र मुख्य रूप से बिजली, पानी, अनधिकृत कॉलोनियों में विकास कार्य और ‘जहां झुग्गी वहीं मकान’ पर आधारित होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

हर्षवर्धन ने ‌दिया अंतिम रूप

घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने इसे अंतिम रूप दे दिया है। इंतजार है तो मुख्यमंत्री के प्रत्याशी की हरी झंडी का। इस संबंध में डॉ. हर्षवर्धन का कहना है कि किरण बेदी जल्द ही इसमें एड ऑन करेंगी और इस घोषणा पत्र को जनता के सामने रख दिया जाएगा।

वहीं, किरण बेदी ने बताया कि दिल्ली की जनता के विकास के लिए आने वाले घोषणापत्र में 6 पी और 6 एस को शामिल किया जाएगा। महिला सुरक्षा भाजपा के लिए अहम है, लिहाजा इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें