फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भाजपा-आरएसएस देशभर में चाहते हैं राष्ट्रपति शासन’

Sun, 27 Mar 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल और नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने को भाजपा का लोकतंत्र पर हमला करार दिया। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति शासन विश्वास मत लिए जाने के एक दिन पहले लगाया गया? भाजपा लोकतंत्र विरोधी है।
विज्ञापन


भाजपा-आरएसएस तानाशाही चाहती है। वे राष्ट्रपति शासन लगाकर पूरे देश पर राज करना चाहते हैं।  केजरीवाल के अलावा आप के तमाम नेताओं ने भी उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

आप नेता आशुतोष ने ट्वीट कर उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन को लोकतंत्र की हत्या करार दिया। उन्होंने कहा कि जो कुछ उत्तराखंड में हुआ लोकतंत्र की हत्या है। सरकार बहुमत में है या नहीं, ये सदन में साबित करने दिया जाना चाहिए था।
विज्ञापन


पहले अरुणाचल प्रदेश और फिर उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन खतरनाक प्रचलन है। भाजपा व अरुण जेटली दिल्ली विस चुनाव के पहले भाजपा नेता शेर सिंह डागर को खरीदने का स्टिंग भूल गए?
विज्ञापन

मोदी जी, दिल्ली के बारे में न सोचें

सीएम केजरीवाल
24 जनवरी को अरुणाचल शासन की केन्द्रीय कैबिनेट की सिफारिश के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था, पहले राज्यपाल ने विधानसभा सत्र बुलाने की कोशिश की।

फिर राष्ट्रपति शासन की सिफारिश। ये आग से खेलने जैसा है। कैबिनेट की अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश चौंकाने वाला है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ये संविधान की हत्या है। भाजपा चुनाव हार गई तो पिछले दरवाजे से सत्ता हासिल करने की कोशिश है।

अलका लांबा ने कहा कि सुना है अरुणाचल, उत्तराखंड के बाद मोदी जी की नजर दिल्ली पर है। मोदी जी भूल से सोच भी मत लीजियेगा। यह दिल्ली के आम आदमी की आम आदमी द्वारा बनी सरकार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें