फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के घोषणा पत्र पर भाजपा की प्रतिक्रिया, पुराने वादों को लेकर चुनावी मैदान में उतरने का दावा

Wed, 05 Feb 2020 02:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा ने आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र कॉपी-पेस्ट बताया है। भाजपा का कहना है कि पांच साल पहले किए गए वादों को ही फिर से पेश कर दिया गया है। एक भी नई बात नहीं है। पांच साल में आप ने कुछ नहीं किया और फिर उन्हीं पुराने मुद्दों के साथ एक बार फिर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी से पूछा है कि पांच साल सरकार ने क्या काम किया जो उसे फिर से पुरानी बातों को ही दोहराना पड़ा। तिवारी ने आप के घोषणा पत्र को भाजपा की नकल बताया। कहा कि भाजपा ने वादा किया है कि जहां झुग्गी वहीं मकान देंगे। ऐसे में अगर आम आदमी पार्टी वादा कर रही है तो पूरे पांच साल में क्या किया। प्रदूषण, पुनर्वास कॉलोनी, संविदा कर्मचारियों को नियमित करना समेत कई वादे हैं जो 5 साल पहले भी सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किए थे।

भाजपा का घोषणा पत्र तैयार करने वाले केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी समझती है पिछले वादों को पेश कर लोगों को फंसा लेंगे। उन्होंने सवाल पूछा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करने वाले देशभक्ति की पाठशाला चलाने की बात कैसे कर सकते हैं? शाहीन बाग का समर्थन करने वालों के साथ खड़े हैं और देशभक्ति की बात करते हैं। अस्पताल में एक बेड नहीं बढ़ा, आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं किया और अस्पताल की बात करते हैं। स्कूल-कॉलेज भी नहीं बने। सफाई कर्मियों को दुर्घटना होने पर एक करोड़ का मुआवजा देने की बात करते हैं, लेकिन उन्हें वेतन देने के लिए 10 हजार करोड़ बजट में काट लिया।
विज्ञापन


लोकपाल तो केंद्र की मोदी सरकार ने बना दिया, अब फिर से लोकपाल की बात करते हैं। एक बार फिर स्वराज की बात कर रहे हैं। न गरीबों को मकान मिले और न ही 50 लाख घर बने। गंदा पानी पिलाने वाले पानी देने की बात कर रहे हैं। यमुना की सफाई की बात भी हवाई है। वर्ल्ड क्लास क्या, दिल्ली क्लास की सड़क ही बना दें। मेट्रो प्रोजेक्ट रोकने वाले फिर से मेट्रो की रफ्तार देने की बात कर रहे हैं। एक आदमी का नया राशन कार्ड नहीं बना और डोर स्टेप डिलीवरी की बात कर रहे हैं।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि यही आकलन है कि कोई वादा पूरा नहीं किया और फिर से पुराने वादे लेकर चुनाव में आ गए। दिल्ली को 10 साल पीछे कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें