जेएनयू विवाद ने जब से तूल पकड़ा है तब से ही इस मुद्दे पर हर वर्ग की ओर से कई विचित्र बयान आ चुके हैं, लेकिन अब तक का जो सबसे अजीब बयान सोमवार को बीजेपी के रामगढ़, राजस्थान से सांसद ज्ञानदेव आहूजा की तरफ से आया है।
ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि जेएनयू से हर रोज 50 हजार हड्डी के टुकड़े, 3 हजार इस्तेमाल किए हुए कंडोम, 500 इस्तेमाल किए हुए इंजेक्शन जिनका उपयोग गर्भपात के लिए किया जाता है और 10 हजार सिगरेट के बचे टुकड़े मिलते हैं। उन्होंने अपने बयान में ये भी कह दिया कि जेएनयू में छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम में नंगा नाच करते हैं।
देशद्रोहियों के खिलाफ सोमवार को अलवर में मार्च निकालते वक्त आहूजा ने ये सारी बातें कही थी। उन्होंने ये सभी बातें एक कागज से पढ़कर लोगों को बताई थी।
दुर्गा अष्टमी के दिन जेएनयू में मनाया जाता है महिषासुर जयंती
आहूजा ने देशद्रोहियों के खिलाफ निकाले गए अपने मार्च में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, 'मैं आप सबके सामने कुछ ऐसे तथ्य जेएनयू के बारे में रखना चाहता हूं जो सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे हैं।'
उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि 'जब मां दुर्गा की अष्टमी मनाई जाती है तब जेएनयू में महिषासुर जयंती मनाई जाती है।'
यह कहने के बाद ही आहूजा ने अपने पास रखी तथ्यों की लिस्ट निकाली और पढ़ना शुरू कियाः '2 हजार देशी और विदेशी शराब की बोतलें जेएनयू से रोज निकलती हैं। 10 हजार से भी ज्यादा सिगरेट के जले टुकड़े और 4 हजार बीड़ी के टुकड़े भी निकलते हैं।'
उन्होंने आगे कहा कि, '50 हजार बड़े और छोटे हड्डियों के टुकडे, 2 हजार चिप्स और नमकीन के पैकेट भी यहां से निकलते हैं।'
देखें एमएलए के बयान का पूरा वीडियो
अपनी लिस्ट को बेहद संवेदनशील बनाते हुए उन्होंने यहां तक कह दिया कि
'जेएनयू से रोज 3 हजार इस्तेमाल किए हुए कंडोम भी पाए जाते हैं जो हमारी
बहन बेटियों के साथ किए जाने वाले कुकृत्यों का सबूत है। यही नहीं 500
इस्तेमाल किए हुए गर्भपात करने वाले इंजेक्शन भी मिलते हैं।'
बता दें कि
हाल ही में एक अन्य बीजेपी एमएलए कैलाश चौधरी ने भी कहा था कि कांग्रेस के
उपाध्यक्ष राहुल गांधी को फांसी पर चढ़ा दिया जाए क्योंकि उन्होंने
देशद्रोहियों का साथ दिया।
मालूम हो कि राहुल गांधी कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के बाद जेएनयू गए थे जहां उन्होंने छात्रों को बोलने की आजादी की वकालत की थी जिसके बाद भाजपा ने उनका कड़ा विरोध किया था।
देखें वीडियो
BJP MLA Gyan Dev Ahuja talks about JNU, in Alwar (Rajasthan) (22/02/16)https://t.co/oa7JxVqlIx— ANI (@ANI_news) February 23, 2016