फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई-पाकिस्तान से आते हैं 'आप' के फोन?

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी से पांच सवाल की दूसरी कड़ी में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने फिर से आप से पांच सवाल किए।
विज्ञापन


शुक्रवार को पांच सवाल के लिए आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को केंद्रिय मंत्री निर्मला सीतारमण और वेकैंया नायडू ने संबोधित किया। वेंकैंया नायडू ने कहा कि वह दिल्ली में स्मार्ट सिटी बनाना चाहते हैं।

उन्होंने दिल्ली की जनता से कहा कि अब उन्हें तय करना है कि वह भाग जाने वाली लोगों की सरकार चाहती है या ऐसी सरकार चाहती है जो काम करे। वेंकैया नायडू के संबोधन के बाद निर्मला सीतारमण ने पांच सवालों की बौछार की।
विज्ञापन


हालांकि इससे पहले उन्होंने कहा कि हम जो सवाल उठा रहे हैं वह किसी को भी मामूली लग सकते हैं। लेकिन हम यह सवाल पूछ रहे हैं क्योंकि दिल्ली जनता इन सवालों को जवाब चाहती है।

डिबेट से भागने वाले आरोप पर निर्मला सीतारमण ने कहा कि मुद्दों को उठाना और फिर मैदान छोड़कर भाग जाना आम आदमी पार्टी के डीएनए में है।

पहला सवाल

निर्मला सीतारमण ने कहा कि आम आदमी पार्टी जो चुनावी अभियान चला रही है वह विदेश से आयातित है। ‌निर्मला ने पूछा ‌कि आम आदमी पार्टी चुनावी कैंपेने के ‌लिए देश-‌विरोधी ताकतों से क्यों आउटसोर्स कर रही हैं?

दिल्ली वालों को पाकिस्तान, दुबई और बांगलादेश से फोन आते हैं कि आम आदमी पार्टी में शामिल हों और उनका समर्थन करें। ये बात ‌निर्मला ने आप की वेबसाइट में ‌मिले तथ्य के आधार पर कही।

भारतीय जनता पार्टी पूछना चाहती है कि क्या आम आमदी पार्टी को दिल्ली में ऐसे लोगा नहीं मिले जो उनके लिए प्रचार कर सकें।

दूसरा व तीसरा सवाल

दूसरा सवाल: बीजेपी ने आम आदमी पार्टी से दूसरा सवाल पूछते हुए कहा कि खुद को ईमानदार कहने वाले अरविंद केजरीवाल ने अब तक चुनाव आयोग को लोकसभा चुनाव में हुए खर्चे का ब्योरा नहीं दिया।

तीसरा सवाल: आम आदमी पार्टी दावा करती है कि दिल्ली में महिला सुरक्षा उनके लिए सबसे बड़ा मुद्दा है। जबकि उनकी ही पार्टी की शाजिया इल्मी फरहाना अंजुम  मीना शर्मा जैसी महिला नेताओं ने क्यों पार्टी छोड़ दी?

जैसे ही भारतीय जनता पार्टी में एक महिला उम्मीदवार को चुनाव में खड़ा किया गया तो पार्टी ने उनका सार्वजनिक तौर पर अपमान किया।

क्या महिलाओं की सुरक्षा के लिए हल्ला मचाने वाली पार्टी को यह शोभा देता है कि वही महिला की गरिमा को भंग करे। निर्मला ने कहा कि आम आदमी पार्टी असल में महिला विरोधी पार्टी है।

चौथा सवाल

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि वह मौकापरस्त है और अपने फायदे के लिए ही वैधानिक संस्‍थाओं को निशाना बनाती रही है।

अभी हाल ही में चुनाव आयोग ने उन्हें पैसे लेकर वोट देने के बयान के लिए खरी खोटी सुनवाई। इसके बावजूद उन्होंने अपने बयानों पर कोई लगाम नहीं लगाया और वैसे ही भड़काउ बयान देते रहे। भाजपा ने कहा कि ऐसा वह पहले भी करते रहे हैं।

पार्टी ने सवाल किया कि आम आदमी पार्टी बताए कि आखिर वह संवैधानिक संस्‍थाओं का सम्मान क्यों नहीं करती?
विज्ञापन

पांचवा सवाल

लोकपाल और लोकायुक्त के लिए अन्ना के साथ आंदोलन करने वाली आम आदमी पार्टी असल में इस मुद्दे को केवल अपने फायदे के लिए उठाती रही।

केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को कहते रहे कि दिल्ली में लोकायुक्त ले आएंगे जबकि दिल्ली में पहले से ही लोकायुक्त है। 49 दिन तक सत्ता में रहने के बावजूद उन्होंने दिल्ली के लोकायुक्त को मजबूत करने के लिए उन्होंने कोई कदम क्यों नहीं उठाया?

जबकि भाजपा के सरकार वाली उत्तराखंड सरकार ने जो लोकपाल बनाया उसकी तारीफ स्वयं अन्ना हजारे ने भी की थी। फिर केजरीवाल दिल्ली में ऐसा क्यों नहीं कर पाए? दिल्‍ली में 49 दिन की सरकार के दौरान उन्होंने इस मुद्दे को क्यों नहीं उठाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें