फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'माफी मांगें अरविंद केजरीवाल': भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा ने किया प्रदर्शन, पानी की बौछार... थाने ले गई पुलिस

Fri, 10 Jan 2025 10:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में चुनावी माहौल के बीच केजरीवाल के खिलाफ शुक्रवार को भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और मंदिर मार्ग थाने ले आई। भाजपा ने कहा कि आपत्तिजनक शब्दों को वापस लें और सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्त्ता - फोटो : प्रशान्त पाण्डेय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा ने शुक्रवार को फिरोजशाह रोड पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व एनडीएमसी सदस्य दिनेश प्रताप सिंह और पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष संतोष ओझा ने किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल से मांग की कि वे आपत्तिजनक शब्दों को वापस लें और सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और उन्हें हिरासत में लेकर मंदिर मार्ग थाने ले आई।
विज्ञापन

 

प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्त्ता - फोटो : प्रशान्त पाण्डेय
इसके बाद सांसद मनोज तिवारी प्रदर्शनकारियों से मिलने थाने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने न केवल पूर्वांचलवासियों, बल्कि दिल्ली के हर छोटे-मोटे वर्ग को अपमानित किया है। उन्होंने आप के पूर्वांचली नेता संजय सिंह से कहा कि उन्हें इस मामले में केजरीवाल से सवाल करने चाहिए। वहीं, दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने हमेशा पूर्वांचल समाज को नीचा दिखाने का काम किया है।

प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : प्रशान्त पाण्डेय
कोरोना काल में जब उन्होंने किरायेदारों को दिल्ली सरकार से किराया देने का वादा किया था तो वही लोग आनंद विहार में मौत के मुंह में छोड़ दिए गए। संतोष ओझा ने कहा कि केजरीवाल ने पूर्वांचल समाज को केवल वोट बैंक समझा और पिछले दस वर्षों में ठगा है। केजरीवाल ने रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को दिल्ली में बसाया और पूर्वांचलवासियों को नीचा दिखाने की कोशिश की। इस बार पूर्वांचलवासी एकजुट होकर केजरीवाल को सत्ता से उखाड़ फेंकने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे।
 
विज्ञापन

समाज का उड़ाया मजाक
विधायक अभय वर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने समाज का मजाक उड़ाया है। अब उनका असली चेहरा सामने आ चुका है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल की नीतियों में स्पष्ट अंतर है। वे पूर्वांचल विरोधी हैं जो उनके हर बयान में साफ दिखता है। युवा मोर्चा के अध्यक्ष सागर त्यागी ने कहा कि दिल्ली की जनता अब केजरीवाल के झूठे वायदों को नहीं मानेगी और इस बार उनकी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। केजरीवाल ने दस वर्षों में दिल्लीवासियों को बेवकूफ बनाने के लिए कई रंग बदले हैं और अब फिर से चुनाव में झूठे वादे कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें