फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: विधायक बालियान की गिरफ्तारी की मांग, भाजपा ने किया प्रदर्शन, सरकार पर लगाया विकास ठप्प करने का आरोप

Thu, 17 Aug 2023 08:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

वहीं, सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि नरेश बालियान को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। प्रदर्शन में सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रवेश साहिब सिंह व वरिष्ठ नेता विजय गोयल, पवन शर्मा और आदेश गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
मनोज तिवारी, भाजपा सांसद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान के गैंगस्टर कपिल सांगवान के साथ साठगांठ के आरोप को लेकर विधानसभा के पास प्रदर्शन किया। नरेश बालियान को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारी भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपराधियों की पूरी गैंग तैयार कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अभी केजरीवाल के दो विधायक जेल के अंदर हैं और जल्द ही तीसरा भी जेल के अंदर होगा। आप सरकार ने दिल्ली का विकास ठप्प कर दिया है, तो वहीं आप के विधायकों ने अपने विकास के लिए भ्रष्टाचार का रास्ता अपना लिया है।

विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब आप के विधायकों के साथ ही खुद मुख्यमंत्री भी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत की मांग करने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 166 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार कर अपना शीशमहल बनवा लिया है, इसकी जांच होनी चाहिए। 


वहीं, सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि नरेश बालियान को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। प्रदर्शन में सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रवेश साहिब सिंह व वरिष्ठ नेता विजय गोयल, पवन शर्मा और आदेश गुप्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें