फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP जाहिर कर रही ऑड-ईवन पर रोष, कहा- सम-विषम के नाम पर हो रहा ड्रामा

Sat, 11 Nov 2017 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री विजय गोयल ने तीसरी बार सम-विषम लागू करने के फैसले को दिल्ली सरकार का ड्रामा करार दिया है। उन्होंने कहा कि इसे लागू करने देर हो चुकी है, इसका अब कोई फायदा नहीं होगा। इससे केवल जनता परेशान होगी।
विज्ञापन


गोयल ने शुक्रवार को अपने निवास पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सर्दियां शुरू होने के दौरान या दिवाली के बाद दिल्ली में स्मॉग का हमला होता है और प्रदूषण बेतरतीब तरीके से बढ़ जाता है, लेकिन दिल्ली सरकार ने इससे निपटने के लिए कोई तैयारी नहीं की।

अब जब अचानक स्मॉग कहर बनकर टूटा है तो सम-विषम लाने का निर्णय लिया जा रहा है। जबकि पर्यावरण विभाग एवं अन्य एजेंसियां अब जब साफ तौर से कह रही हैं कि सोमवार से धुंध व धुआं छंट जाएगा और प्रदूषण में कमी आ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण से निपटने में बरत रहे भारी लापरवाही : मनोज तिवारी 

manoj tiwari
दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आरोप लगाया है कि राजधानी को प्रदूषण की मार से बचाने के मामले में दिल्ली सरकार ने भारी लापरवाही बरती है। सरकार की नाकामी के चलते दिल्ली में सीएनजी वाहन प्रणाली लागू होने से पहले वाली स्थिति पैदा हो गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को सम-विषम योजना से आपत्ति नहीं है, लेकिन दिल्ली सरकार इस पर गंभीर नजर नहीं आ रही है। इसे एक आपातकालीन निर्णय की तरह नौ नवंबर को घोषित किया गया और लागू करने की तिथि 13 नवंबर तय की गई है।

इसके अलावा पिछली बार यह योजना प्रदूषण कम करने में असफल रही थी। इस संबंध में स्वयं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वीकार कर चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें