उत्तर-पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद उदित राज अपने एक विवादित बयान के कारण चर्चाओं में आ गए हैं। उदित राज ने बीफ खाने का सपोर्ट करते हुए कहा कि बीफ खाके उसेन बोल्ट ने 9 ओलंपिक गोल्ड मेडल जीत लिए।
उदित राज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जमैका के उसेन बोल्ट गरीब थे और उनके ट्रेनर ने उन्हें दो बार बीफ खाने को कहा था और उन्होंने ओलंपिक में 9 गोल्ड मेडल जीते।
Usain bolt of Jamaica was poor and trainer advised him to eat beef both the times and he scored 9 gold medals in Olympic
— Dr. Udit Raj, MP (@Dr_Uditraj) August 28, 2016
उदित के इस बयान पर जब उनकी आलोचना होने लगी तो उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर सफाई देते हुए कहा कि, 'मैंने जमैका के हालात के बारे में बात की थी कि वहां खराब इंफ्रास्ट्रक्चर और गरीबी के बावजूद जिस तरह उसेन बोल्ट ने 9 गोल्ड मेडल जीते उसी तरह हमारे खिलाड़ियों को भी गोल्ड मेडल जीतने के लिए रास्ते निकालने चाहिए।'
I cited circumstances ofJamaica that despite poor infrastructure & poverty Bolt won 9 gold so our players should find ways like that to win
— Dr. Udit Raj, MP (@Dr_Uditraj) August 29, 2016
उदित राज
- फोटो : ani
उदित राज के बयान पर विवाद ज्यादा बढ़ने के बाद उन्होंने लगातार कई ट्वीट्स करके अपनी सफाई दी। उन्होंने लिखा कि, 'मैं कहना चाहता था कि हमारे खिलाड़ियों और समाज को यह देखना पड़ेगा कि हम किन तरीकों से जीत सकते हैं ना कि अपनी हार के लिए हम हालात और सरकार को जिम्मेदार ठहराएं। और क्या खाना है क्या नहीं ये उनकी अपनी मर्जी है।'
I intended to convey-players & society to look at ways to win in games rather blaming circumstances & Govt & eating is their choice
— Dr. Udit Raj, MP (@Dr_Uditraj) August 29, 2016
उन्होंने आगे लिखा कि, 'जैसे उसेन बोल्ट और उनके ट्रेनर ने रास्ता निकाला और मेडल जीते उसी तरह से हमारे खिलाड़ियों और उनके ट्रेनरों को अपनी परिस्थिति के हिसाब से जीतने के रास्ते निकालने चाहिए।'
As usain bolt &trainer found ways and means to win medals similarly our players and trainers should do as per their circumstances
— Dr. Udit Raj, MP (@Dr_Uditraj) August 29, 2016
भाजपा सांसद ने ये भी कहा कि, 'मेरा ट्वीट बीफ खाने को लेकर वकालत करने के लिए नहीं था बल्कि जो बोल्ट के ट्रेनर ने कहा वही था।'
My tweet is not even remotely connected to advocate beef eating rather it is reproduction of Bolt trainer statement
— Dr. Udit Raj, MP (@Dr_Uditraj) August 29, 2016