फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों के सरकारी जमीनों पर 'अतिक्रमण' का आरोप, भाजपा सांसद करेंगे एलजी से मुलाकात

Wed, 10 Jul 2019 08:33 PM IST
Vikas Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रवेश वर्मा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा का आरोप है कि दिल्ली की कुछ मस्जिदों के द्वारा आसपास की सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर आवागमन की समस्या उत्पन्न हो रही है और यह लोगों के बीच सांप्रदायिक तनाव का कारण भी बन रहा है। इस कथित अतिक्रमण को रोकने की मांग को लेकर वे गुरुवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात करेंगे। प्रवेश वर्मा इसके पहले भी इस मुद्दे पर बयानबाजी देकर चर्चा में आ चुके हैं। 

विज्ञापन


प्रवेश साहब सिंह वर्मा ने कहा कि दिल्ली के अनेक महत्त्वपूर्ण इलाकों में मस्जिदों के द्वारा सरकारी जमीनों का अतिक्रमण किया जा रहा है। चुनाव के दौरान इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी का एक नेता उन्हें इसके लिए बढ़ावा भी दे रहा है जिसके कारण स्थिति और अधिक खराब हो रही है। इस कारण अब वे इस मामले पर राज्यपाल से मिलकर सभी सरकारी जमीनों को सुरक्षित रखने की मांग करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें