फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे लिए तो लाहौर हाईकोर्ट इलाहाबाद से ज्यादा नजदीक है: भाजपा सांसद

Fri, 08 Feb 2019 05:43 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
bhola singh
विज्ञापन

पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए हाईकोर्ट की अलग बेंच की स्थापना के लंबी मांग के बाद लोकसभा में बृहस्पतिवार को इस इलाके को दिल्ली हाईकोर्ट से संबद्घ करने की मांग उठी। बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह ने शून्यकाल में कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए लखनऊ से दूरी तो पड़ोसी देश पाकिस्तान के लाहौर हाईकोर्ट से भी ज्यादा है। ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को न्यायिक मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से जोड़ देना चाहिए।   

विज्ञापन

    
सिंह ने कहा कि बुलंदशहर से लखनऊ हाईकोर्ट की दूरी 515 किलामीटर जबकि इलहाबाद हाईकोर्ट की दूरी 615 किलोमीटर है। इससे नजदीक को पड़ोसी देश के लाहौर हाईकोर्ट की दूरी है जो महज 410 किलोमीटर ही दूर है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के राजस्व में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को बहुत ज्यादा योगदान है। क्षेत्र केलोगों को राहत देने केलिए इस इलाके को दिल्ली हाईकोर्ट से संबद्घ कर दिया जाना चाहिए।    
   
गौरतलब है कि लखनऊ हाईकोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट से पश्चिम उत्तर प्रदेश की दूरी केकारण लंबे समय से मेरठ में हाईकोर्ट का अलग बेंच स्थापित करने की मांग की जा रही है। यह पहला मौका जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश को दिल्ली हाईकोर्ट से संबद्घ करने की मांग की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें