फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑड-ईवन नियम को तोड़ते पकड़े गए बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
आज पूरी दिल्ली प्रदूषण की रोकथाम के लिए ऑड-ईवन नियम का पालन कर रही है वहीं बीजेपी के एक सांसद इस नियम को तोड़ते हुए पाए गए।
विज्ञापन


बता दें कि मुंबई के पूर्व कमिश्नर रहे और वर्तमान में बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह इंडिया गेट पर ईवन नंबर की कार में घूमते पाए गए।

बता दें कि आज ऑड दिन होने के कारण ऑड नंबर वाली गाड़ियां सड़क पर चल रही हैं और ईवन नंबर वाली गाड़ियों का चालान काटा जा रहा है।

ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया

लुटियन्स दिल्ली एक ऐसी जगह है जहां देश के कई सांसद रहते हैं। उन्हीं में से एक बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह आज दिल्ली की सड़कों पर ऑड-ईवन नियम से बेखबर हो निकले थे, जो ट्रैफिक पुलिस के हत्थे चढ़ गए और पुलिस ने उनकी गाड़ी रोक ली।

गौरतलब है कि ऑड-ईवन के नियम से सांसदों को छूट नहीं मिली है। ये बात शायद सत्पाल सिंह जानते नहीं थे इस‌ीलिए वो अपनी ईवन नंबर की कार ऑड दिन लेकर निकल गए थे।

इसका परिणा ये रहा कि सत्यपाल सिंह को 2 हजार का जुर्माना भरना पड़ा। इस घटना से उन्हें काफी शर्मिंदा होना पड़ा। इससे पहले दिल्ली की पूर्व ट्रैफिक पुलिस कमिश्नर किरण बेदी ने ऑड-ईवन नियम को सफल बताना केजरीवाल की जल्दबाजी करार दिया।

उन्होंने कहा कि अभी इस मुहिम को सफल कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि अभी छुट्टियां चल रही हैं। इस नियम की असली परीक्षा तो अगले हफ्ते में होगी जब सबकी छुट्टियां खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन

विजय गोयल ने चलाई सा‌इकिल

इस घटना के बाद आप नेता संजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उन्हें ये नहीं मालूम कि सत्यपाल सिंह को कैसी सुरक्षा व्यवस्था मिली है जिसके दम पर वो ऑड-ईवन फॉर्मूले से छूट पाने का दावा कर रहे हैं।

संजय ‌सिंह आगे बोले कि चूंकि सत्यपाल पहले मुंबई के कमिश्नर रह चुके हैं तो उन्हें नियम कायदे जरूर फॉलो करने चाहिए और कानून का पालन तो अवश्य ही करना चाहिए।

जहां एक ओर सत्यपाल सिंह ने नियम तोड़ा वहीं दूसरे बीजेपी सांसद विजय गोयल ने साइकिल से दफ्तर जाकर इस नियम को पूरा समर्थन दिया।
WATCH: BJP MP Vijay Goel rides a cycle to his destination #OddEvenFormula https://t.co/by7CQ4ebxa— ANI (@ANI_news) January 1, 2016

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें