फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: लोकसभा में भाजपा सांसद के बर्ताव को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार को घेरा, हर्षवर्धन ने दी सफाई

Fri, 22 Sep 2023 04:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस से लेकर टीएमसी और आप ने भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। विपक्ष की तरफ से लोकसभा स्पीकर से रमेश बिधूड़ी पर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
लोकसभा में बोलते रमेश बिधूड़ी - फोटो : Sansad TV
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में बसपा के सांसद दानिश अली के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। जिसके बाद भाजपा को आलोचना का सामना करना पड़ रह है। कांग्रेस से लेकर टीएमसी और आप ने इस बयान को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। भाजापा सांसद के लिए राजनाथ सिंह को खेद जताना पड़ा है।

विज्ञापन


विपक्ष की तरफ से लोकसभा स्पीकर से रमेश बिधूड़ी पर कार्रवाई की मांग की गई है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा को घेरा है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि जब रमेश बिधूड़ी अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे तो दिल्ली से भाजपा के दूसरे सांसद हर्षवर्धन जोर-जोर से हंस रहे हैं।

दरअसल, चंद्रयान -3 की सफलता पर रमेश बिधूड़ी बोल रहे थे। इसी बीच बसपा सांसद दानिश अली ने टिप्पणी की। जिसके बाद भड़के भाजपा सांसद ने बसपा सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक और असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन


मुझे बेवजह घसीटा जा रहा : हर्षवर्धन

विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन ने रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी के दौरान उन पर हंसने के लगे आरोप को बेबुनियाद करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह नकारात्मकता से भरी एक द्वेषपूर्ण, बेबुनियादी, पूर्णतः झूठ और मनगढ़ंत कहानी है और सोशल मीडिया पर कुछ निहित राजनीतिक तत्वों ने उनकी मेरी छवि को खराब करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। दरअसल सदन में शोर-शराबे के कारण वह स्पष्ट रूप से कुछ भी समझ नहीं पा रहे थे। वह पिछले 30 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में अपने निर्वाचन क्षेत्र के लाखों मुस्लिम भाइयों और बहनों व जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें