फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गडकरी से माफी मांगने गए थे केजरीवाल'

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि देशभर के उपचुनाव में धर्मनिरपेक्ष ताकत की जीत से भाजपा और आम आदमी पार्टी घबरा गई है।
विज्ञापन


यही वजह है कि दोनों पार्टी ने न केवल गठजोड़ कर लिया है बल्कि आम आदमी पार्टी अब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनवाने की इच्छुक है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने जारी बयान में आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल और नितिन गडकरी की ई-रिक्शा को लेकर मुलाकात केवल ई-रिक्शा चालकों की आंख में धूल झोंकने के लिए थी। सच्चाई यह है कि भाजपा का साथ देने के लिए बातचीत चल रही है।

'गडकरी से समझौता करने वाले हैं केजरी'

उन्होंने कहा, यही वजह है कि भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी का यह बयान कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ माफी मांगने के लिए नितिन गडकरी से मिलने गए, कांग्रेस के आरोप की पुष्टि करता है।

बता दें कि बिधूड़ी ने यह भी कहा था कि केजरीवाल को अपनी गलतियों का अहसास हो रहा है और वह चाय पीकर गडकरी के साथ सभी मामले रफा दफा करना चाहते हैं।

मुख्य प्रवक्ता ने कहा है कि आम आदमी पार्टी को कांग्रेस के प्रति धर्मनिरपेक्ष मतदाताओं के समर्थन से डर लगने लगा है। यही वजह है कि भाजपा का किसी न किसी बहाने साथ देते हैं। भाजपा नेता का स्टिंग ऑपरेशन भी महज दिखावा था।

यही वजह है भाजपा नेताओं का मदरसा और लव जेहाद के बयान पर अरविंद केजरीवाल चुप हैं। कांग्रेस ने यह मांग की है कि दिल्ली में विधानसभा भंग करके चुनाव कराए जाएं। मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही होगी।
विज्ञापन

केजरी के बचाव में उतरी AAP

इस बयान के बात जब केजरीवाल की मुलाकात पर सवाल उठने लगे तो आम आदमी पार्टी के कई नेता उनके बचाव में उतरे। आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली प्रभारी आशुतोष ने कहा कि केजरीवाल की मुलाकात को दूसरे किसी भी मुद्दे से जोड़ना सरासर गलत है।

केजरीवाल और गडकरी की मुलाकात सिर्फ ई-रिक्‍शा मामले को लेकर हुई है। आम आदमी पार्टी चाहती है कि ई-रिक्‍शा के संचालन के लिए जल्द कोई कानून बने ताकि लाखों लोगों की छिनी हुई रोजी उन्हें वापस मिल सके।

आशुतोष ने अपने ट्वीट पर लिखा कि केजरीवाल मानहानि मामले में गडकरी से कोई समझौता नहीं करने वाले हैं। ट्विटर पर आम आदमी पार्टी ने भी यह साफ किया कि केजरीवाल और गडकरी की मुलाकात को किसी और मुद्दे से न जोड़ा जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें