फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश वर्मा के बिगड़े बोल: केजरीवाल घटिया आदमी है, इसको औकात दिखाने की जरूरत, दिल्ली में बनेगी भाजपा सरकार

Fri, 10 Mar 2023 02:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

प्रवेश वर्मा ने कहा, केजरीवाल घटिया आदमी है। इसका दिमाग खराब हो गया है। इसका दिमाग घूम गया है। प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल की ओर इशारा करते हुए कहा कि, तू भी जेल में चक्की पीसेगा।
विज्ञापन
भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने आज आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर शराब घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके साथ ही भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से इस्तीफा भी मांगा। यहीं पर भाजपा के कई बड़े नेताओं ने मंच से बयानबाजी की जिसमें सांसद प्रवेश वर्मा ने कुछ आपत्तिजनक बातें भी कह दीं।

विज्ञापन


प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि इसको इसकी औकात दिखाना जरूरी है। यहां प्रवेश वर्मा का इसको से मलतब केजरीवाल से था। अपने पूरे संबोधन में उन्होंने कुछ ऐसी ही भाषा का प्रयोग किया।

प्रवेश वर्मा ने कहा, केजरीवाल घटिया आदमी है। इसका दिमाग खराब हो गया है। इसका दिमाग घूम गया है। प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल की ओर इशारा करते हुए कहा कि, तू भी जेल में चक्की पीसेगा। सौरभ भी शराब घोटाले में लिप्त है, वो भी लपेटे में आएगा।
विज्ञापन


प्रवेश वर्मा ने आगे कहा, केजरीवाल को कोई बचा नहीं पाएगा। दिल्ली में भाजपा सरकार बनाएगी। ये लोग (आप कार्यकर्ता) भ्रष्टाचार में फंसते हैं तो भगत सिंह और गांधी याद आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें