फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: कन्हैया को प्रत्याशी बनाने पर बोले मनोज तिवारी, कहा- टुकड़े-टुकड़े गैंग को क्यों दिया गया टिकट

Mon, 15 Apr 2024 12:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कन्हैया कुमार को टिकट दिए जाने को लेकर कांग्रेस और आप पर सवाल उठाए हैं। मनोज तिवारी ने कहा, 'कांग्रेस और आप जवाब दें कि आखिर टुकड़े-टुकड़े गैंग के प्रतीक कन्हैया कुमार को क्यों टिकट दिया।'
विज्ञापन
कन्हैया कुमार और मनोज तिवारी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद व प्रत्याशी मनोज तिवारी ने कहा, 'कांग्रेस और आप जवाब दें कि आखिर टुकड़े-टुकड़े गैंग के प्रतीक कन्हैया कुमार को क्यों टिकट दिया। दिल्ली में अब लड़ाई सनातन और आराजक देश विरोधी ताकतों के बीच होगी। कन्हैया कुमार भारतीय सेना विरोधी हैं, देश की अखंडता के लिए खतरा हैं। कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया है।'

विज्ञापन


जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नेता रहे कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने दिल्ली के सत्ता संग्राम में उतारा है। कन्हैया उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा के दो बार से सांसद मनोज तिवारी को टक्कर देंगे। पूर्वांचल बहुल इस सीट पर पहली बार दो पूर्वांचलियों में मुकाबला होगा। दोनों प्रत्याशियों की अपनी-अपनी खासियतों की बदौलत पूरे देश व युवाओं में इस सीट को लेकर दिलचस्पी रहेगी। 



दरअसल, दोनों नेताओं की युवाओं में काफी पैठ है। इस सीट पर विचारधारा की लड़ाई भी देखने को मिलेगी। कन्हैया पूर्वांचल के साथ वामपंथ विचारधारा के नेता हैं।  वहीं, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पढ़े मनोज तिवारी भाजपा की विचारधारा के साथ हैं और दो बार से सांसद हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराया था। अभी तक नई दिल्ली से दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज के भाजपा प्रत्याशी बनने से यह सीट आकर्षण का विषय थी, अब उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भी रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें