फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की दुबई यात्रा पर उठ रहे सवाल, भाजपा ने पूछा- क्या गुप्त एजेंडा है

Sat, 10 Nov 2018 05:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kejriwal - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल बिना किसी जानकारी के 8 नवंबर को अचानक एयर इंडिया फ्लाइट से दुबई गए हैं तथा 11 नवंबर को दिल्ली वापस लौटेंगे। उनकी इस यात्रा को न तो स्वीकार किया जा रहा है और न ही इस यात्रा से इनकार किया जा रहा है।

विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि पिछले सप्ताह मंत्री सत्येंद्र जैन भी दुबई गए थे। दस दिन के अंदर-अंदर अब मुख्यमंत्री केजरीवाल दुबई गए हैं। आम आदमी पार्टी उनकी इस यात्रा को लेकर इनकार मोड में क्यों है। मुख्यमंत्री केजरीवाल की इस यात्रा को लेकर आम आदमी पार्टी की चुप्पी यह साबित करती है कि दाल में कुछ तो काला है। स्पष्ट है कि इस यात्रा के पीछे कोई गुप्त एजेंडा है।

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह हैरान करने वाली बात है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल इसे ना तो छुट्टी बता रहे हैं और न ही पारिवारिक ट्रिप। इसे अाधिकारिक सरकारी यात्रा भी नहीं कहा जा रहा। इस दुबई यात्रा का क्या मकसद है, एजेंडा क्या है, वे कहां ठहरेंगे तथा किन-किन लोगों से मिलेंगे। इन सभी जानकारियों को क्यों छिपाया जा रहा है।
विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति अत्यन्त चिंताजनक है तथा मुख्यमंत्री केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अन्य बड़े नेता भी दिल्ली से गायब हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल चोरी-छिपे दुबई क्यों गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें