फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक को फोन करके जान से मारने की धमकी दी रही है। यहीं नहीं, उनके दोनों बेटों को भी फोन करके धमकाया जा रहा है। एमएलए के बड़े बेटे के मुताबिक बीती 26 मई की शाम करीब चार बजे किसी ने उनके मोबाइल पर फोन किया।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने अपना नाम नीरज बताया। नीरज ने धमकी दी और कहा कि वह उसे 25 लाख रुपये दे, नहीं तो टपका दिए जाओगे। पिता ने भी बताया कि उसके मोबाइल पर भी इसी नंबर से फोन आया था और वही बात कही।

पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के बाद से आरोपी का फोन नंबर बंद है। आरोपी ने जिस पते पर नंबर लिया है वह फर्जी निकला है। पुलिस फिलहाल तकनीकी आधार पर मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली के त्रिनगर विधानसभा के हैं विधायक

जान से मारने की धमकी दिल्ली के त्रिनगर विधानसभा से भाजपा एमएलए नंद किशोर गर्ग को मिली है। उनसे मोबाइल पर फोन कर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है और ऐसा न करने पर दोनों बेटों संग जान से मारने की धमकी दी है।

एमएलए के बड़े बेटे विकास गर्ग की शिकायत पर पंजाबी बाग थाना पुलिस जान से मारने और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

भाजपा एमएलए नंद किशोर गर्ग (65) सपरिवार ईस्ट पंजाबी बाग में रहते हैं। उनके बड़े बेटे विकास ने गत 27 मई को पंजाबी बाग थाने में एक शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने धमकी भरे फोन आने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें