फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजेंटा लाइन का उद्घाटन करने पहुंचेंगे PM, जनसभा में भीड़ जुटाने को रात-दिन पसीना बहा रहे विधायक

Mon, 25 Dec 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
मजेंटा लाइन उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी की जनसभा के ल‌िए बना मंच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार को नोएडा में मजेंटा लाइन पर मेट्रो को हरी झंडी दिखाने के बाद जनसभा में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए विधायक समेत भाजपाई जनसंपर्क करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


रविवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सुनपुरा, भोला रावल, सैनी, खेरपुर खेडी, भनौता, कैलाशपुर, तिलपता, साकीपुर, दादरी, चिठेहरा, शाहपुर समेत गांवों में जनसंपर्क किया।

दादरी के विधायक तेजपाल नागर ने जनसंपर्क के दौरान लोगों को बताया कि नोएडा में मेट्रो के नए मजेंटा रूट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 25 दिसंबर को किया जाएगा। नोएडा में होने वाले कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के चलते दादरी विधायक तेजपाल नागर पिछले कई दिनों से अलग-अलग गांवों में जाकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील कर रहे है।

जनप्रतिनिधि तथा भाजपाइयों के द्वारा किया जा रहे प्रयास को देखते हुए 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में भीड़ जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं जिला,नगर स्तर के पदाधिकारी अपने अपने स्तर से जनसभा में पहुंचने का अपील कर रहे है। जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह भी भीड़ जुटाने के लिए जनसंपर्क करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें