फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक आंकड़े से दूर हुई बीजेपी, अब क्या होगा?

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की संसदीय सीटों से जीतने वाले तीनों सांसदों ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। बृहस्पतिवार को तीनों सांसदों ने विधायक पद से अपना इस्तीफा दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को भेजा, जिसे अध्यक्ष ने स्वीकार भी कर लिया है।
विज्ञापन


अब विधानसभा में भाजपा के 29 विधायक रह गए है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपने तीन विधायकों पर दांव लगाया था।

तीन विधायकों के इस्तीफा देने से अब दिल्ली विधानसभा में 32 विधायकों वाली बीजेपी संख्या 29 होने से सरकार बनाने का दावा और भी कमजोर हो गया है।

मैजिक आंकड़े से दूर हुई बीजेपी

तुगलकाबाद के विधायक रमेश बिधूड़ी को दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्र से, महरौली के विधायक प्रवेश वर्मा को पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से तो कृष्णानगर के विधायक डॉ. हर्षवर्धन को चांदनी चौक लोकसभा सीट से चुनाव में उतारा था।

तीनों विधायक इस लोकसभा संसदीय सीट से विजयी हुई और सांसद चुने गए। लिहाजा अब तीनों सांसदों ने संवैधानिक नियम के अनुसार विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 70 सीट में भाजपा के 32 विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। अब इनमें तीन विधायक कम हो गए है। यानी सरकार बनाने के मैजिक आकड़े से 7 विधायक कम हो गए है।
विज्ञापन

चहेतों को ही मिलेगा टिकट

उधर, इस सांसदों के इस्तीफे के बाद अब तीन विधानसभा सीटें खाली हो गई हैं। लिहाजा भाजपा के नेता अब इन तीनों सीट पर नजर गड़ाए हुए हैं।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि तीनों सीट पर भाजपा सांसद अपने-अपने चहेतों को ही टिकट दिलाने का प्रयास करेंगे।

वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनावों की आहट के बीच अब टिकट के दावेदारों की भी लाइन पार्टी कार्यालय में लगने लगी है। सूत्रों के मुताबिक टिकट पाने के लिए नेता हर तरह से जुगाड़ लगाने में जुटे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें