आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा पर विधानसभा में टिप्पणी करने पर भाजपा विधायक ओपी शर्मा को पूरे सत्र से निलंबित कर दिया गया है। ओपी शर्मा पर विधानसभा में आप विधायक पर अमर्यादित बयान का आरोप है।
गौरतलब है कि विधानसभा में रैन बसेरों पर चर्चा के दौरान अलका लांबा और ओपी शर्मा के बीच बहस हो गई थी। इस दौरान ओपी शर्मा ने अलका लांबा को आपत्तिजनक शब्द कहे थे।
जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने उन्हें एक दिन के लिए निलंबित किया था। लेकिन आम आदमी पार्टी ने इसके बाद भी ओपी शर्मा के खिलाफ कड़े तेवर बरकरार रखे।