नई दिल्ली के 16 शिक्षण संस्थानों में यौन शोषण की 101 शिकायतें मिली हैं। दिल्ली महिला आयोग ने 23 शिक्षण संस्थानों से वर्ष 2013 से नवंबर तक कुल शिकायतों की जानकारी मांगी थी, जिसके अंतर्गत दिए गए जवाब में यह बात सामने आई।
खास बात यह है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में यौन शोषण की कुल शिकायतों का आंकड़ा ही उपलब्ध नहीं है। इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी महिला विश्वविद्यालय में जांच के दौरान शिकायत झूठी मिली है।
यह आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं। देश के इन नामी शिक्षण संस्थानों में यौन शोषण के ये मामले दिखाते हैं कि स्थिति बहुत अच्छी नहीं हैं।