पूर्वी दिल्ली से नवनिर्वाचित सांसद गौतम गंभीर के सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद अब पार्टी के विधायक को सीएम अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी भारी पड़ गई है। सोशल मीडिया पर आप नेता और कार्यकर्ता उनकी पोस्ट को लेकर चुटकी ले रहे हैं। उन्होेंने अपनी पोस्ट में लोगों से राय भी मांग ली, लेकिन परिणाम विपरीत रहने पर जवाब देना भारी हो रहा है।