विधायक का कहना है कि क्राइम ब्रांच में पुलिस ने उनकी बात जितेंद्र त्यागी से कराई। मामा की हत्या में उसका क्या रोल है, यह पूछने पर जितेंद्र त्यागी सिर्फ इतना कह रहा है कि आप समझ जाओ। वहीं, शूटर्स के बारे में पूछने पर जितेंद्र त्यागी कह रहा है कि शूटर्स की जानकारी भैया को है। अब वह भाई कौन है, इसके बारे में भी कुछ नहीं बता रहा।
शुरू से ही एक लाइन पर काम कर रही पुलिस
विधायक का कहना है कि पुलिस शुरू से ही अपनी एक लाइन पर काम कर रही है। शुरुआती दौर में पुलिस ने सिहानी गांव निवासी मिंटू त्यागी को पकड़कर उन्हें घटना का उद्देश्य बताया था। पुलिस का कहना था कि राजनीतिक रंजिश के चलते ही कुछ लोग उन्हें परेशान करना चाहते हैं। इसके बाद पुलिस अब जितेंद्र त्यागी को पकड़कर निराधार थ्योरी तैयार कर रही है।
जानकारी लगते ही मान-मनौव्वल में जुटे अफसर
देर रात विधायक की प्रेसवार्ता की जानकारी लगते ही पुलिस में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन एसपी सिटी अभिषेक वर्मा व सीओ प्रथम अभय कुमार मिश्र विधायक के आवास पर पहुंचे और मान-मनौव्वल शुरू कर दी। पुलिस के पास इनपुट था कि विधायक प्रेसवार्ता में बड़ा फैसला ले सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने विधायक को रात में ही दोबारा विधायक को क्राइम ब्रांच ले जाकर जितेंद्र त्यागी से वार्ता कराई। लेकिन वहां से लौटते ही विधायक ने पुलिस के खिलाफ भड़ास निकाल दी।
पुलिस सुबूत दिखाए तो मानेंगे सही खुलासा : अभिषेक
प्रेसवार्ता में नरेश त्यागी के बेटे अभिषेक त्यागी ने भी पुलिस से सुबूत की मांग की। पुलिस के पास न तो षड्यंत्र को लेकर कोई सुराग है और न ही शूटर्स के बारे में कोई जानकारी है। पुलिस निराधार तरीके से जितेंद्र त्यागी पर केस खोलना चाह रही रहै। पुलिस सुबूत दिखाए, तभी वह सही खुलासा मानेंगे।
पुलिस अधीक्षक प्रथम, संबंधित क्षेत्राधिकारी और विवेचक को साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष विवेचना के आदेश दिए गए हैं। साथ ही साक्ष्यों केक्रम में विवेचना संपादित करने के लिए कहा गया है।- कलानिधि नैथानी, एसएसपी