फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 के फेर में लटक थी भाजपा की लिस्ट

Sat, 15 Mar 2014 02:47 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली थी कि 13 मार्च को यूपी की कुछ सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाए लेकिन ज्योतिषियों ने सलाह दी कि दिन और तारीख दोनों ठीक नहीं हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने जानकारी दी कि बृहस्पतिवार को हाईकमान ने यूपी के कई जगह से टिकट फाइनल कर दिए थे, सिर्फ घोषणा होनी शेष थी।

उनमें से एक गौतमबुद्धनगर सीट भी शामिल थी। ज्योतिष शास्त्रियों ने समझाया कि 13 के फेर से बच जाओ तो अच्छा रहेगा। इसी के चलते टिकटों की घोषणा को रोक लिया गया।

इसके लिए 15 मार्च को शुभ माना गया है। क्योंकि यूपी से ही प्रधानमंत्री के दावेदार नरेंद्र मोदी समेत कई भाजपा के दिग्गजों को टिकट मिलना है। लिहाजा किसी शुभ दिन से ही शुरूआत करना ठीक रहेगा, ऐसा पार्टी के लोग भी मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें