फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: भाजपा नेताओं ने उपमुख्यमंत्री को घेरकर की नारेबाजी, सिसोदिया ने लगा दिया ये बड़ा आरोप

Tue, 29 Jun 2021 03:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि रोहतास नगर में स्कूल के निर्माण का विरोध कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्कूल में और मेरे आधिकारिक वाहन में तोड़फोड़ की। स्कूल में तोड़-फोड़ कर महिला शिक्षकों, इंजीनियरों और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया मनीष सिसोदिया का घेराव - फोटो : मनीष सिसोदिया के ट्विटर अकाउंट से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रोहतास नगर स्थित एक स्कूल के निरीक्षण के दौरान भाजपा नेताओं पर उनके सरकारी वाहन के साथ तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। इस दौरान उनका घेराव कर काले झंडे दिखाए जाने की भी बात सामने आ रही है। इस पूरी घटना को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है। 

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। बिधूड़ी ने कहा कि आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उपमुख्यमंत्री ने इस तोड़फोड़ के लिए भाजपा नेताओं और उनके कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया। 

उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि रोहतास नगर में स्कूल के निर्माण का विरोध कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्कूल में और मेरे आधिकारिक वाहन में तोड़फोड़ की। स्कूल में तोड़-फोड़ कर महिला शिक्षकों, इंजीनियरों और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की। ट्वीट में उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को शिक्षा से इतना चिढ़ क्यों हैं।
विज्ञापन


दिल्ली के गृह मंत्री और पीडब्लयूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने अपने ट्वीट में इस घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि भले ही भाजपा ऐसे हमले करें, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की सेवा करना जारी रखेगी। उपमुख्यमंत्री रोहतास नगर में बन रहे एक स्कूल भवन का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां उनका घेराव करते हुए उन्हें काले झंडे दिखाए गए। इस दौरान मनीष सिसोदिया वापस जाओ के नारे लगे।



भाजपा पुलिस कमिशनर से करेगी शिकायत
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामबीर सिंह बिधूड़ी ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर आरोप लगाया कि मंगलवार को रोहतास नगर विधानसभा में उनके इशारे पर ही आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। उन्होंने इस मामले में दिल्ली पुलिस में शिकायत दी है। इस मामले को लेकर वह दिल्ली पुलिस कमिशनर से भी मुलाकात करेंगे। 

बिधूड़ी ने कहा कि सिसोदिया रोहतास नगर में निर्माणाधीन स्कूल का निरीक्षण करने गए थे। भाजपा विधायक जितेंन्द्र महाजन ने पहले से ही सूचना दी हुई थी कि वह उपमुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपेंगे। यह ज्ञापन अतिथि शिक्षकों को नौकरी से निकालने और वेतन ना देने के विरोध में था। साथ ही कोरोना में ऑक्सीजन की कमी से मारे गए लोगों के परिवारोंको दस लाख रुपये की आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी देने की मांग भी की थी। 

महाजन ज्ञापन देने के लिए गए तो उपमुख्यमंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं केसाथ अभद्र व्यवहार किया। जिसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने विधायक समेत बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। जिसमें कई लोग घायल हुए। बिधूड़ी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री को यह बातें शोभा नहीं देती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें