फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी की सभा में ब्रेन हैमरेज के बाद भाजपा नेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को गंभीर झटका लगा है। पार्टी के पूर्व विधायक सुनील वैद्य का बुधवार सुबह देहांत हो गया।
विज्ञापन


बता दें कि गत आठ दिसंबर को पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में एक जनसभा का आयोजन किया गया था। इस जनसभा को भाजपा की नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने संबोधित किया था।

इसी जनसभा के दौरान सुनील वैद्य की तबियत अचानक बिगड़ गई थी। तुरंत ही उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया जहां पता चला कि सभा के दौरान ही उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था।
विज्ञापन


गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत ही अपोलो अस्पताल भेजा दिया गया जहां बुधवार सुबह 10:30 बजे उनका देहांत हो गया। अस्पताल में उनके परिजनों सहित भाजपा के नेताओं का पहुंचना जारी है।

सुनील वैद्य 2008 में पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके से विधायक चुने गए थे। पिछले चुनाव में हार के बावजूद उन्हें इस इलाके से टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। वह मयूर विहार जिला भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनके परिवार में माता-पिता के अलावा उनकी पत्नी और एक बेटा व एक बेटी हैं।
विज्ञापन

इसी सभा में दिया था विवादास्पद बयान

बता दें कि यह वही जनसभा थी जिसमें केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति के आपत्तिजनक बयान के बाद हड़कंप मच गया है। उन्होंने दिल्ली में सरकार बनने को लेकर दिए गए बयान में अपशब्दों का प्रयोग किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस धरती पर जो भी मनुष्य हैं, सब राम की संतान हैं। अन्य धर्म के सभी लोग कन्वर्टेट हैं और देश का विकास बस वही कर सकता है, जो राम को मानता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के नाम पर चुनाव लड़ती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले छह महीनों में बेहतरीन काम किया है और देश को लूटने वाले उनसे छह महीनों का हिसाब मांग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश को लूटकर अपना घर भरने वालों को कतई दिल्ली की सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है। अब दिल्ली की जनता को तय करना है कि दिल्ली में रामजादों की सरकार बनेगी या हरामजादों की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें