उत्तर प्रदेश के गौतबुद्धनगर से भाजपा नेता रकम सिंह भाटी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। यह आरोप उनके अपने ही बेटे द्वारा लगाया गया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पिता ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
वीडियो में भाटी के बेटे ने आरोप लगाया है कि उसके पिता भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और उसको रंजिश के तहत मरवाना चाहते हैं। बेटे ने वीडियो वायरल कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। वीडियो में बेटा कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि पूर्व जिलाध्यक्ष की दो शादियां हुई हैं और घर में जमीन को लेकर पारिवारिक रंजिश चल रही है।