फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िताें की मदद के लिए सीएम राहत कोष में पांच लाख भेजे

Fri, 04 Mar 2016 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
जाट आरक्षण - फोटो : जितेंद्र राठी
विज्ञापन
जाट आंदोलन के नाम पर बीते दिनों हुई घटना के पीड़ितों की मदद के लिए भाजपा नेता राकेश जैन ने बृहस्पतिवार को सीएम राहत कोष में पांच लाख रुपये भेजे हैं। अपने कार्यालय पर यह जानकारी देते हुए जैन ने कहा कि जाट आंदोलन के दौरान हुई घटना हरियाणा के माथे पर अभी तक का सबसे बड़ा कलंक है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में जाट आंदोलन के नाम पर पिछले महीने हुई गुंडागर्दी, आगजनी और लूटपाट जैसी घटनाएं समाज को कलंकित करने वाली हैं। ऐसी घटनाओं को कुछ लोगों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कराकर हरियाणा एवं सरकार को बदनाम करने की कोशिश की गई है।

भाजपा नेता ने जाट आंदोलन के नाम पर गरीबों व व्यापारी वर्ग से हुई लूटपाट की कडे़ शब्दों में निंदा की और दंगा पीड़ितों की सहायता हेतू सीएम राहत कोष में पांच लाख रूपये की राशि भेजकर आगे भी उनकी मदद करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


इस मौके पर सुनील जैन, अनिल जैन, कस्तूर चंद जैन, डॉ. बशीर अहमद, शिव मंदिर विकास समिति के प्रधान अनिल गोयल, साहून खान, सतीश जैन, मित्रसैन आर्य, मुरारी लाल जैन, सीताराम सिंगला मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें