फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने मां के सामने गोली मारकर की आत्महत्या, जमीन को लेकर भाइयों के बीच था विवाद

Wed, 05 Jun 2019 09:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
मृतक नवीन जैन और उनका परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाइयों से जमीन के विवाद में डिस्पोजल क्रॉकरी कारोबारी व भाजपा नेता ने मां के सामने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 10 महीने से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वह अपना हिस्सा मांग रहे थे, जबकि भाई और मां इसका विरोध कर रहे थे। लंबे समय से तनाव में चल रहे भाजपा नेता ने बुधवार को सुबह सुसाइड नोट लिखा और लाइसेंसी पिस्टल से कपनटी पर गोली मार ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


अशोक नगर कॉलोनी निवासी नवीन जैन (50) गांधीनगर किसान मोर्चा भाजपा के मंडल अध्यक्ष थे। उनका रमतेराम रोड पर डिस्पोजल क्रॉकरी व कप बनाने की फैक्ट्री है। उनके दो बड़े भाई पवन जैन व पंकज जैन हैं। पवन का कारपेट और पंकज का त्रिपाल का कारोबार है। बताया कि तीनों भाइयों में पिछले 10 वर्ष से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, लेकिन 10 महीने से मामला काफी बढ़ गया था। 

नवीन को डिस्पोजल कप की फैक्ट्री लगानी थी। उसके लिए वह मां व भाइयों से अपने हिस्से की जमीन मांग रहे थे। भाई और मां ने जमीन देने से इंकार कर दिया था। वह लगातार उनसे बात कर रहे थे। भाइयों ने उनके बेटे को जान से मारने तक की धमकी दे दी थी। इससे वह डरे हुए थे। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे वह गुप्ता कॉलोनी स्थित मां शारदा जैन के घर गए। उनसे जमीन को लेकर बात की, लेकिन वह नहीं मानी तो उन्होंने मां के सामने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


बताया कि दोनों भाई भी लगातार उनको टॉर्चर कर रहे थे। कोई भी उनकी सुनवाई नहीं कर रहा था। आरोप है कि मां भी बड़े बेटों के पक्ष में ही बोलती थी। आत्महत्या करने से पहले मृतक ने सुसाइड नोट लिखा है। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि पारिवारिक जमीनी विवाद को लेकर नवीन ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पुत्र रचित ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें