फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखी के दांव से मुश्किल में पड़े केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी को नये सिरे से घेरा है। इस बार भाजपा दिग्गज जगदीश मुखी ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक कानूनी नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


नोटिस के मुताबिक आप ने दिल्ली में अपने प्रचार के दौरान पोस्टर व अन्य माध्यमों से जगदीश मुखी को भाजपा का सीएम उम्मीदवार बातया है, जबकि यह निराधार है। उन्होंने ने केजरीवाल व उनकी पार्टी पर अपनी तस्वीर का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

मुखी के मुताबिक आप और केजरीवाल उनकी फोटो गलत इस्तेमाल करते हुए दिल्ली की जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। मुखी के अनुसार अगर आप ने जल्द इस मामले में उचित कदम नहीं उठाए, तो भाजपा कड़े कदम उठाएगी।
विज्ञापन


मुखी के अनुसार दिल्ली के लिए भाजपा की रणनीति खुद पार्टी तय करती, न कि केजरीवाल। मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना पार्टी का आंतरिक मामला है।
विज्ञापन

नोटिस से मुश्किल में पड़ सकते हैं केजरीवाल

भाजपा ने तेवर दिखाकर अपा रुख साफ दिया है। अब अगर आप ने मुखी को भाजपा का सीएम उम्मीदवार बताना बंद किया, तो उन्‍हें कानूनी कार्रवाई झेलनी पड़ सकती है।

गौरतलब है कि दिल्ली में चुनावों की आहट मिलते ही आप ने मुखी को भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताकर उनकी तुलना केजरीवाल से करनी शुरू कर दी थी।

अब भी प्रचार में केजरीवाल को मुखी से बेहतर बताते हुए लोगों से आप को वोट देने की अपील की जा रही है। जो कि अब भाजपा को नागवार गुजर रही है।

मामले में जगदीश मुखी का कहना है कि मेरी इजाजत के बगैर आप द्वारा चुनाव प्रचार में मेरी फोटो इस्तेमाल करना कानूनी रूप से गलत है। यदि उन्होंने अपनी प्रचार सामग्री से मेरी फोटो नहीं हटाई तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें