फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से लोग मर रहे हैं और सीएम गाना गा रहे हैं- मनोज तिवारी

Tue, 14 Jan 2020 08:31 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

ठंड से कई लोगों की हुई मौत पर भाजपा ने आप सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि बीते 40 दिन में शीतलहर की चपेट में आकर 413 बेघर लोगों की मौत हो गई। 1 से 10 जनवरी के बीच 90 लोगों की मौत ठंड से हुई। सरकार ने बिना पहचान के ही मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन दिल्ली सरकार इन मौत पर बेपरवाह है। जबकि सत्ता में आने से पहले आप बेघरों की मौत को एक बड़ा मुद्दा बनाया था।  

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि दिल्ली में रोज 10 बेघर लोगों की ठंड से मौत हो रही है और मुख्यमंत्री गाना गा रहे हैं ‘अच्छे बीते पांच साल, लगे रहो केजरीवाल’। आप सरकार के कार्यकाल में बीते एक साल में सेंटर फॉर होलिस्टिक सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार 3623 बेघर लोगों की मौत हो चुकी है। ये वे लोग हैं जो रोजी रोटी की तलाश में दिल्ली आते है। पर सरकार उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं कर पाती है।  

प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदूषण और गंदे पानी के मुद्दे पर हार जाएगी। आम आदमी पार्टी खुद को सही बताने के लिए हरियाणा सरकार पर गंदा पानी दिल्ली में भेजने का आरोप लगा रही हैं। गोयल ने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि वह बताएं कि दिल्ली के पानी को साफ करने के लिए उन्होंने क्या कदम उठाया?  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें