लोकसभा चुनाव 2019 नजदीक आ रहा है। ऐसे में सभी पार्टी अपनी अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। इस लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पार्टी की ओर से एक ऐसी डिजिटल डॉल तैयार की गई है जो मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएगी।
बताया जा रहा है कि इस डिजिटल डॉल को दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर लगाया जाएगा। इसमें लगी एलसीडी स्क्रीन पर केंद्र सरकार की जनहित नीतियों और योजनाओं की डॉक्यूमेंट्री फिल्में चलेंगी। पार्टी के मुताबिक ऐसी जगहों पर लोगों को सरकार की नीतियों और योजनाओं की सारी जानकारी आसानी से दी जा सकती है।