फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी में फंसे भाजपा नेता ने खाया ‘जहर’

Fri, 20 Jun 2014 01:57 PM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कार्यकर्ता से छेड़खानी में घिरे भाजपा नेता संजय सिंह ने बृहस्पतिवार दोपहर को जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उन्हें तत्काल नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। दूसरी ओर महिला कार्यकर्ता ने इसे गिरफ्तारी से बचने का ड्रामा बताया है।

एसएचओ राशिद अली ने बताया कि आरोपी नेता संजय सिंह ने दोपहर को अचानक घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ती देख उनकी पत्नी ने अन्य लोगों के साथ उन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया गया।

बृहस्पतिवार शाम तक उनकी हालत सामान्य बताई जा रही थी। उधर पीड़ित महिला का आरोप है कि इससे पहले भाजपा नेता घर पर एक नोट छोड़कर गायब हो गए थे और बाद में लौट आए और अब गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने सारा ड्रामा रचा है।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि इंदिरापुरम और टीएचए के सभी अस्पताल छोड़कर वे नोएडा के अस्पताल में भर्ती हुए हैं। ये अस्पताल भी पार्टी से जुड़े एक नेता का है, जिससे पुलिस और मीडिया उन तक नहीं पहुंच सके।

मगर वह उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाती रहेंगी। इसके साथ ही गिरफ्तारी नहीं होने पर एसएसपी कार्यालय पर धरने पर बैठेंगी। एसएचओ ने बताया कि महिला के आरोपों की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आरोपी नेता की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें