केरल के कन्नूर में जन रक्षा यात्रा करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को दिल्ली में इस यात्रा का नेतृत्व किया। मालूम हो कि बीजेपी की इस यात्रा का मकसद केरल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या का विरोध करना है।
बीजेपी की यह यात्रा सीपीआई (एम) के दिल्ली स्थिती कार्यायल और केरल हाउस से होकर गुजरेगी। बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं की हत्या के लिए एक विशेष राजनीतिक दल को जिम्मेदार बताया है।
दोपहर 12 बजे के करीब दिल्ली में इस रैली की शुरुआत जय श्री राम और भारत माता की जया की नारों के साथ हुई। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि आखिर मानवाधिकार के मामले में वो लोग कुछ ही घटनाओं का विरोध क्यों करते हैं? ये विरोध ही उनका पर्दाफाश करता है। आखिर इन हत्याओं के विरोध में वो कैंडल मार्च क्यों नहीं निकालते।