दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने एक लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले लोगों के लिए पहले आओ-पहले पाओ योजना बनाई थी, जो एक छलावा साबित हुई। इसकी आड़ में दिल्ली में हजारों बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों को राशनकार्ड जारी कर दिए गए।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार स्वीकृत न्यूनतम वेतन से कम कमाने वाले हर गरीब को राशनकार्ड उपलब्ध कराएगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर दिल्ली के गरीबों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आप को यह प्रथा बंद करनी चाहिए।
विज्ञापन
सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने एक लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले लोगों के लिए पहले आओ-पहले पाओ योजना बनाई थी, जो एक छलावा साबित हुई। इसकी आड़ में दिल्ली में हजारों बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों को राशनकार्ड जारी कर दिए गए। उन्होंने कहा कि आप नेता जिला मजिस्ट्रेट के अधीन बनी कमेटी से घबरा रहे हैं, क्योंकि अब उनके विधायकों की सिफारिश पर न तो बांग्लादेशी और रोहिंग्या को राशनकार्ड मिलेंगे, न ही आप के समृद्ध कार्यकर्ताओं को।